ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 1 मई 2017

Administrator May 01, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के रूप में बलजीत सिंह संधू को नियुक्त किया गया है| बलजीत सिंह संधू 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी है| वर्तमान में संधू पुलिस आवास निगम के एमडी व चैयरमेन पद पर कार्यरत थे|

2. वर्ल्ड रोड मीटिंग क्या है?

वर्ल्ड रोड मीटिंग सड़क इंजीनियरों, सुरक्षा और परिवहन विशेषज्ञों और सड़क सुरक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के लिए सड़क संरचना और मोबिलिटी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सबसे बड़ा वैश्विक मंच है| हाल ही में 18वें वर्ल्ड रोड मीटिंग (डब्ल्यूआरएम 2017) की मेजबानी भारत को सौंपी गई है| इस वर्ष वर्ल्ड रोड मीटिंग का विषय “सुरक्षित सड़क और स्मार्ट गतिशीलता: आर्थिक विकास के इंजन (Safe Roads and Smart Mobility: The Engines of Economic Growth) रखा गया है|

3. अग्नि-3 क्या है?

अग्नि-3 भारत की स्वदेशी बैलेस्टिक मिसाइल है| भारत में इस मिसाइल का निर्माण एवं विकास एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत स्वदेशी तकनीक से किया गया है| यह मिसाइल 3000 से 5000 किलोमीटर तक दूरी तक मार करने में सक्षम है| इस मिसाइल की लम्बाई 16 मीटर तथा व्यास 1.8 मीटर है, तथा इस मिसाइल का वजन 8 टन है| हाल ही में इस मिसाइल का सफल परिक्षण किया गया है|

4. हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

शंख घोष ज्ञानपीठ पुरस्कार से बांग्ला कवि प्रोफ़ेसर शंख घोष को सम्मानित किया गया है| शंख घोष कवि, आलोचक, प्रख्यात शिक्षक, साहित्य अकादमी तथा पद्म भूषण से सम्मानित कवि है| शंख घोष ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले छठें व्यक्ति है| इससे पहले ताराशंकर, विष्णु डे, सुभाष मुखोपाध्याय, आशापूर्ण देवी और महाश्वेता देवी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

5. हाल ही में प्रतिष्ठित ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर (ओबीई) पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

प्रतिष्ठित ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर (ओबीई) पुरस्कार से ब्रिटेन में सिख बैरिस्टर जसवीर सिंह को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार सिख समुदाय के प्रति उनकी सेवा के लिए दिया गया है|

6. जोनाथन डेम कौन थे?

जोनाथन डेम ऑस्कर विजेता फिल्म “साइलेंस ऑफ़ द लैम्ब्स” के निर्देशक थे| यह फिल्म थॉमस हैरिस के “साइलेंस ऑफ़ द लैम्ब्स” उपन्यास पर आधारित थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में किस राज्य को ई- पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

कर्नाटक को को ई- पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार सूचना और संचार प्रौधोगिकी (आईसीटी) उपकरणों का उपयोग कर पंचायतों को सशक्त बनाने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है|

8. हाल ही में प्रतिष्ठित ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर (ओबीई) पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

ब्रिटेन के सिख बैरिस्टर जसवीर सिंह को प्रतिष्ठित ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर (ओबीई) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| जसवीर सिंह को यह पुरस्कार सिख समुदाय के प्रति उनकी सेवा के लिए दिया गया है|

9. हाल ही में भारतीय वायुसेना की एयर कोमोडोर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारतीय वायुसेना की एयर कोमोडोर के रूप में शक्ति शर्मा को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में शक्ति शर्मा सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है| शक्ति शर्मा भारतीय वायुसेना में एयर कोमोडोर के पद पर कार्य करने वाली पहली महिला है|

10. टेड (TED) क्या है?

टेड एक मिडिया संस्थान है, जो ऑनलाइन टॉक शो आयोजित कराता है| इसकी स्थापना 1984 में की गई थी| टेड (TED) का पूरा नाम टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट एवं डिजाईन है| प्रतिवर्ष टेड का सम्मेलन वेंनकूर में आयोजित किया जाता है| इसमें वक्ता को बोलने के लिए अधिकतम 18 मिनट का समय दिया जाता है| हाल ही में शाहरुख़ खान टेड टॉक में भाग लेने वाले पहले भारतीय अभिनेता है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 26 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.