ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 20 जनवरी 2017

Administrator Jan 20, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. बोलिवर किस देश की मुद्रा है?

बोलिवर वेनेजुएला की मुद्रा है| हाल ही में वेनेजुएला सरकार ने 500, और 20,000 बोलिवर के नए नोट जारी है| वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने पिछले माह 100 बोलिवर के सबसे बड़े नोट वापस लेने की घोषणा की थी। ब्लैक में यह नोट 6 डॉलर में बिक रहा हैं।

2. हाल ही में मॉडल कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन कहाँ पर तैयार किया गया है?

मॉडल कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन रांची के हरमू में तैयार किया गया है| तीन माह पूर्व हरमू पुल के पास नगर निगम का डंपिंग यार्ड बनाया गया था| नगर निगम ने इस ट्रांसफर स्टेशन के चारों और की दीवार पर सोहराई आर्ट की पेंटिंग्स करवाई गई है| स्टेशन को चारों और से अशोक के पोधों से सजाया गया है|

3. सक्षम-2017 (संरक्षण क्षमता महोत्सव) कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

सक्षम-2017 (संरक्षण क्षमता महोत्सव) महोत्सव नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| सक्षम-2017 (संरक्षण क्षमता महोत्सव) का उद्देश्य ऊर्जा के किफायती उपकरणों के उपयोग एवं स्वच्छ ईंधनों की तरफ रुख करने के साथ-साथ पेट्रोलियम उत्पादकों का बेहतर इस्तेमाल तथा संरक्षण की दिशा में आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

4. पिनियन लेखन प्रणाली के जनक कौन है?

चीन के भाषाविद झोउ युयांग को पिनियन (रोमन में चीनी भाषा लिखने की प्रणाली) का जनक माना जाता है| चीन की सरकार ने साक्षरता बढ़ाने के लिए चीनी भाषा में सुधार हेतु बनाई गई समिति का अध्यक्ष झोउ को बनाया गया था| पिनयिन लेखन के विकसित होने से पहले, चीन के 85 प्रतिशत लोग पढ़ नही सकते थे| उनकी समिति को चीनी अक्षरों के उच्चारण हेतु रोमायीकरण विकसित करने का कार्य सौपा गया था| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

5. पहला एशिया प्रशांत ब्राडकास्टिंग यूनियन नृत्य महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया है?

पहला एशिया प्रशांत ब्राडकास्टिंग यूनियन नृत्य महोत्सव हैदराबाद में आयोजित किया गया है| एशिया प्रशांत ब्राडकास्टिंग यूनियन (एबीयू) एशिया प्रशांत का एक पेशेवर संगठन है| इसका उद्देश्य एशिया प्रशांत की अनूठी विविधताओं को शुरू करना और अन्तराष्ट्रीय भाषा के तौर पर नृत्य में माध्यम से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के युवाओं के बीच पुल बनाना है|

6. हाल ही में किस देश ने विरोध प्रदर्शन के बाद समाचार-पत्र अल वसत के ऑनलाइन प्रकाशन पर रोक लगाई गई है?

बहरीन ने विरोध प्रदर्शन के बाद समाचार-पत्र अल वसत के ऑनलाइन प्रकाशन पर रोक लगा दी गई है| अल वसत ऑनलाइन संस्करण के निलंबन के आदेश के बाद शियाओं ने सरकार विरोधी प्रदर्श किये थे| यह प्रदर्शन तीन शिया मुसलमानों को मौत की सजा के तौर पर गोली मार देने के बाद हुआ है| देश की सबसे अदालत ने हाल ही में इनकी सजाओं पर मुहर लगाई थी| शिया बहुल बहरीन में सत्तारूढ़ सुन्नी अल्पसंख्यको के खिलाफ 2011 से ही विरोध प्रदर्शन जारी है|

7. रायसीना डायलॉग कार्यक्रम कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

रायसीना डायलॉग कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| रायसीना डायलॉग कार्यक्रम “नवीन सामान्य: एक बहुध्रुवीय विश्व में बहु पक्षवाद” है| इस भौगोलिक-राजनैतिक सम्मेलन में 65 देशों के 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया है| यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय और आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) संयुक्त रूप से कराया जाता है| कार्यक्रम में भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र में मुद्दों पर चर्चा होती है|

8. कुतों के लिए पहली बस सेवा किस देश में शुरू की गई है?

कुतों के लिए विश्व की पहली बस सेवा लंदन में शुरू की गई है| कुतों को शहर घुमाने एवं उनसे जुडी जगहों से परिचित कराने के लिए यह बस सेवा शुरू की गई है| यह बस सेवा मुफ्त है, इसमें मालिक भी अपने कुतों के साथ शहर में मुफ्त में घूम सकेंगे| कुतों की थीम ही पर ही इस बस का रूट भी तैयार किया गया है, जिसका नाम ‘K9’ रखा गया है|

9. विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) की विस्तृत जानकारी देने के लिए कौनसे मोबाइल एप की शुरुआत की गई है?

वाणिज्य मंत्रालय ने विशेष आर्थिक क्षेत्रों सेज की विस्तृत जानकारी देने के लिए ‘सेज इंडिया’ नामक मोबाइल एप की ई-गवर्नेंस पहल के तहत की है| इस मोबाइल एप के जरिये सेज इकाइयों और डेवेलोपरों को आसानी से जानकारी मिल सकेगी और सेज ऑनलाइन प्रणाली पर अपने लेनदेन पर भी निगरानी रखी जा सकेगी|

10. किस अभिनेता को टीवी सिटकॉम “गेट स्मार्ट” के लिए जाना जाता है?

अभिनेता दिक् गौटीएर को टीवी सिटकॉम” गेट स्मार्ट” के लिए जाना जाता है| इन्होंने एक स्टैंड-उप कॉमेडियन के रूप अपने कैरियर की शुरुआत की थी| इन्हें प्रसिद्ध टोनी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.