ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 21 अप्रैल 2017

Administrator Apr 21, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस देश में 457 वीजा स्कीम को बंद करने की घोषणा की गई है?

ऑस्ट्रेलिया में बढती बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए विदेशी कर्मचारियों की 457 वीजा स्कीम को बंद करने की घोषणा की गई है| 457 वीजा स्कीम के तहत कंपनियों को उस क्षेत्र में विदेश कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति थी, जहाँ पर कुशल कार्य करने वालों की कमी थी|

2. हाल ही में रेलवे के वित्त आयुक्त (एफसी) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

रेलवे के वित्त आयुक्त (एफसी) के रूप में बी. एन. महापात्र को नियुक्त किया गया है| बी. एन. महापात्र 1980 बैच के भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) के अधिकारी है| इससे पहले महापात्र रेलवे में एडिशनल मेंबर/ वित्त सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे|

3. हाल ही में डॉ. पदुरु गुरुराज भट्ट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

डॉ. पदुरु गुरुराज भट्ट पुरस्कार से प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर ए.वी. नरसिम्हा मूर्ति को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार भारतीय पुरातत्व, प्राचीन इतिहास और सिक्कों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है| नरसिम्हा मूर्ति मैसूर में स्थित भारतीय विधा भवन (बीवीवी) के चैयरमैन है| ये मैसूर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास और पुरातत्व विभाग के प्रमुख भी रह चुके है|

4. हाल ही में विश्व की पहली हाइड्रोजन संचालित रेल का सफलतापूर्वक परिक्षण कहाँ किया गया है?

विश्व की पहली हाइड्रोजन संचालित रेल का सफलतापूर्वक परिक्षण जर्मनी में किया गया है| यह रेल परंपरागत डीजल ट्रेन की तुलना में 60 प्रतिशत कम शोर करती है और यह पूरी तरह से उत्सर्जन मुक्त है| इसकी गति एक डीजल रेल के समान है| इस रेल के ऊपर हाइड्रोजन फ्यूल सेल रखे गये है, जो कि बिजली करने के लिए हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को संयोजित करते है| उत्पन्न हुई बिजली को लिथियम आयन बैटरियों में स्थांतरित किया जाता है|

5. तियांझू-1 क्या है?

तियांझू-1 चीन का स्वदेश निर्मित मालवाहक अंतरिक्ष यान है| तियांझू-1 को लांग मार्च-7 वाई 2 वाहक रॉकेट के साथ परीक्षण केंद्र से हैनान प्रांत के प्रेक्षपण क्षेत्र वेनचांग में लाया गया है|

6. "स्ट्रीट फ़ूड" की राजधानी के नाम से किस शहर को जाना जाता है?

"स्ट्रीट फ़ूड" की राजधानी के नाम से बैंकाक को जाना जाता है| बैंकाक के स्ट्रीट फूड को प्लेनेट का सबसे अच्छा फूड कहा है। हाल ही बैंकाक की स्ट्रीट फ़ूड की स्टॉल को बैन करने का निर्णय लिया गया है| यह बैंकाक में साफ-सफाई को बढ़ावा देने और सड़कें भीड़ मुक्त रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है|

7. एलन होल्ड्सवर्थ कौन थे?

एलन होल्ड्सवर्थ रॉक और जैज संगीत के फ्यूजन (मिश्रण) को बढ़ावा देने वाले प्रगतिशील गिटारवादक थे| इन्हें 1983 के अल्बम ‘रोड गेम्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वाद्य यंत्र प्रदर्शक के रूप में ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. डेनिका पैट्रिक कौन है?

डेनिका पैट्रिक अमेरिका की प्रोफेशनल कार रेसिंग ड्राइवर है| डेनिका पैट्रिक इंडी कार रेस जितने वाली विश्व की पहली महिला है| पैट्रिक ने ट्विन रिंग मोटेगी में 200 लैप की दूरी एक घंटा 51 मिनट 2.6739 सेकंड में पूरी की। इसके अलावा पैट्रिक नसकर स्प्रिंट कप सीरिज जीतने वाली भी दुनिया की पहली महिला हैं।

9. हाल ही में सीक्रेट मिलिट्री बेस कहाँ पर बनाया गया है?

पांच मंजिला सीक्रेट मिलिट्री बेस रूस के अलेक्जेंड्रा लैंड में बनाया गया है| यह आर्मी बेस परमाणु मिसाइल से लैस है। इसके अलावा फाइटर प्लेन और अन्य आधुनिक हथियारों को तैनात किया गया है।यह साल भर माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रहता है|

10. बोस्टन मैराथन कब शुरू की गई थी?

बोस्टन मैराथन 18 अप्रैल 1897 में शुरू की गई थी| ये दुनिया की सबसे पुरानी सालाना मैराथन है| इस पहली मैराथन में मात्र 18 लोगों ने हिस्सा लिया था| यह दुनिया की पांच प्रमुख मैराथन में से एक है। वर्तमान में बोस्टन मैराथन दुनिया के पांच प्रमुख शहर बोस्टन, लंदन, बर्लिन, शिकागो और न्यूयॉर्क में आयोजित की जाती है। देश की एकजुटता को दर्शाने के लिए हर साल अप्रैल के तीसरे सोमवार पर यह मैराथन होती है। 2013 में इस मैराथन पर आतंकी हमला भी हुआ। इन विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 264 लोग जख्मी हुए थे।

हिंदी करंट अफेयर्स, 19 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.