ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स 21 फरवरी 2017

Administrator Feb 22, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. शोनार्तोरी नोउ कल्याण-1 क्या है?

शोनार्तोरी नोउ कल्याण-1 भारत का पहला कंटेनर जहाज है| यह कंटेनर जहाज हाल ही में बांग्लादेश के पनगाँव नदी बंदरगाह पर पंहुचा है| यह जहाज भारत और बांग्लादेश के बीच कंटेनर जहाजों के सीधे आगमन सुनिश्चित करने वाले कोस्टल शिपिंग एग्रीमेंट 2015 के तहत पहुंचा है|

2. हाल ही में नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. शुर्होजेली लाइजेत्सु को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में डॉ. शुर्होजेली लाइजेत्सु नागालैंड डेमोक्रेटिक एयरलाइंस के चैयरमैन है| डॉ. शुर्होजेली लाइजेत्सु नागालैंड पीपल फ्रंट के अध्यक्ष है|

3. अल्तमस कबीर कौन थे?

अल्तमस कबीर भारत के पूर्व चीफ जस्टिस (सीजेआई) थे| अल्तमस कबीर को भारत के 39वें चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. “उड़न सिख” के नाम से किसे जाना जाता है?

“उड़न सिख” के नाम से भारतीय धावक मिल्खा सिंह को जाना जाता है| मिल्खा सिंह ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण जीत चुके है| मिल्खा सिंह को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है| वर्तमान में मिल्खा सिंह पंजाब के खेल निर्देशक के पद पर कार्यरत है|

5. हाल ही में किस फिल्म को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

भारत में बनी शॉर्ट फिल्म ‘आबा’ को 67वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म की कहानी अरुणाचल प्रदेश के एक कैंसर पीड़ित दादा और पोती के इर्द-गिर्द है। इसके डायरेक्टर अमर कौशिक की मां ने फिल्म की कहानी लिखी है।

6. किस पाकिस्तानी क्रिकेटर को बूम-बूम के नाम से जाना जाता है?

शाहिद अफरीदी का संबंध क्रिकेट से है| शाहिद अफरीदी पाकिस्तान टीम के दिग्ग्ज बल्लेबाज है| शाहिद अफरीदी की गिनती लंबे और तेज तर्रार शॉट्स खेलने वालों बल्लेबाजों में की जाती है| इन्हें बूम-बूम के नाम से भी जाना जाता है| हाल ही इन इन्होने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

7. नेशनल पैनी फारदिंग चैंपियनशिप कहाँ पर आयोजित की जा रही है?

ऑस्ट्रेलिया के प्रांत तस्मानिया के शहर इवानडेल में नेशनल पैनी फारदिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। यह चैंपियनशिप प्रतिवर्ष फरवरी महीने में आयोजित की जाती है| इस कंपीटिशन में सिर्फ पुराने साइकिलें होती हैं, तथा इसमें लोग पुराने ज़माने के कपडे पहनकर आते है|

8. विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस प्रतिवर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस विभिन्न सामाजिक मुद्दों जैसे बहिष्कार, बेरोजगारी तथा गरीबी से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है|

9. किस सरकार द्वारा सीनियर सिटीजनों के लिए ‘तीर्थ दर्शन’ योजना शुरू की गई है?

हरियाणा सरकार द्वारा सीनियर सिटीजनों के लिए ‘तीर्थ दर्शन’ योजना शुरू की गई है| इसके योजना के तहत प्रदेश के 60 वर्ष से ज्यादा आयु के नागरिकों को धार्मिक स्थानों का भ्रमण करवाया जायेगा| इसका लाभ सभी धर्मों के लोग उठा सकते है| इसमें बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नागरिकों के घूमने का खर्च और नॉन-बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों का 70 प्रतिशत खर्च हरियाणा सरकार उठायेगी|

10. रागदरबारी उपन्यास के लेखक कौन है?

रामदरबारी उपन्यास के लेखक हिंदी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल है| इस उपन्यास में स्वाधीनता के उपरांत भारतीय समाज में व्यप्त भ्रष्टाचार, अराजकता, भाई-भतीजावाद, लुट-खसोट, अवसरवादिता तथा प्रजातंत्र के नाम चल रही बेईमानी का वर्णन किया गया है| श्रीलाल शुक्ल को इस उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.