ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 21 जनवरी 2017

Administrator Jan 21, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में सीबीआई चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सीबीआई चीफ के रूप में दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा को नियुक्त किया गया है| आलोक वर्मा तिहाड़ जेल के महानिदेशक भी रह चुके है|

2. हाल ही में किस क्रिकेट खिलाडी को ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है?

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को ‘हॉल ऑफ़ फेम’ में शामिल किया गया है| कपिल देव को प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया है। इससे पहले 2013 में सुनील गावस्कर को यह सम्मान दिया जा चुका है।

3. हाल ही में इंग्लैंड के किस शहर में ‘पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी’ लागू की गई है?

लंदन में अगले तीन दिन तक जहरीली हवाएं चलेंगी। इसके चलते लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। लंदन में हवा प्रदूषित होने से पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी लागू की गई है। लोगों को कहा गया है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।’

4. ‘द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराड्रोक्स’ के लेखक कौन है?

‘द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराड्रोक्स’ के लेखक उल्लेख एनपी है| यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक में बाबरी मस्जिद, अयोध्या राम मंदिर, गोधरा कांड से लेकर गोवा के कई प्रकरणों का जिक्र है|

5. यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (सर्न) का हेड क्वार्टर कहाँ है?

यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (सर्न) का हेड क्वार्टर जिनिवा(स्विजरलैंड) में है| हाल ही में भारत यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (सर्न) का सहयोगी सदस्य राज्य बना है| सहयोगी सदस्य होने के नाते भारत को सर्न के डाटा पर पूरा अधिकार होगा| सर्न को भारत अतिरिक्त शुल्क देनें के बाद सर्न के सभी अनुसंधानो में भाग ले सकेगा| सहयोगी सदस्य के रूप में भारत को प्रत्येक वर्ष सर्न को 40 करोड़ रूपये देने होंगे|

6. हाल ही में यूरोपीयन संसद का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

इटली के यूरोपीयन पीपुल्स पार्टी के सदस्य एंटोनियो तजानी को नियुक्त किया गया है| एंटोनियो तजानी यूरोपीय संसद में 14 वर्ष तक कानून निर्माता के रूप में अपनी सेवाए दी है| वे 6 वर्षो तक यूरोपीयन कमीशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके है|

7. हाल ही किस देश ने ‘फ़ूड पॉइजनिंग’ के बाद आपातकालीन स्थिति की घोषणा की है?

सऊदी अरब में 150 लोगों के ख़राब भोजन खाने के बाद से गंभीर स्थिति बनी हुई है| जिसे देखते हुए सऊदी अरब ने आपातकालीन स्थिति की घोषणा की है|

8. हाल ही में “हिन्दू पुरस्कार 2016” से किसे सम्मानित किया गया है?

“हिन्दू पुरस्कार 2016” से किरण दोषी को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार राजनितिक उपन्यास “जिन्ना अक्सर हमारे घर आया था” के लिए दिया गया है| इन्हें पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र और 5 लाख रूपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया है।

9. हाल ही में 2017 वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग (PBL) किस टीम ने जीता है?

2017 वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग (PBL) चेन्नई स्मैशर्स टीम ने जीता है| चेन्नई स्मैशर्स ने मुंबई को फाइनल मुकाबले में 4-3 से हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया है|

10. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक किस देश में आयोजित की गई है?

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक स्विजरलैंड के दावोस में आयोजित की गई है| यह बैठक दुनिया की स्थिति में सुधार और देश के अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रखी गई है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.