ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 22 जनवरी 2017

Administrator Jan 23, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. एम वोटर (AM VOTER) क्या है तथा क्या काम करता है?

चुनाव आयोग ने एम वोटर (AM VOTER) ऐंड्रॉयड मोबाइल एप लांच किया है। इस एप को चुनाव आयोग की वेबसाइट http://ceouttarpradesh.nic.in/से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप खोलने पर चार ऑप्शन मिलेंगे। पहला ऑप्शन वोटर सर्च का होगा। इसमें वोटर अपना नाम खोज सकेगा। यहां पूरी वोटर पर्ची जिसमें बूथ संख्या, मतदान की तारीख और संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध होंगी। वोटर बूथ की पूरी वोटर लिस्ट भी डाउलनोड की जा सकेगी। दूसरा ऑप्शन ‘नो योर कैंडीडेट’ का रखा गया है। इसके जरिए वोटर अपने विधानसभा से लेकर प्रदेश की किसी भी विधानसभा के प्रत्याशी का नाम, दल और अन्य बुनियादी जानकारी हासिल कर सकेगा।

2. “ब्लैक होल मैन ऑफ इंडिया” के नाम से किसे जाना जाता है?

ब्लैक होल पर रिसर्च के शीर्ष वैज्ञानिक सीवी विश्वेश्वर को “ब्लैक होल मैन ऑफ इंडिया” के नाम से जाना जाता है| विश्वेश्वर ने ब्लैक होल पर उस समय अहम काम किया जब alt147ब्लैक होलalt148 नाम भी नहीं दिया गया था। हाल ही में उनका निधन हो गया है|

3. ल्युमीनेरियस उत्सव कहाँ पर मनाया जाता है?

स्पेन के गांव सेन बार्तोलोम डी लोस पिनरेस में ल्यूमीनेरियस उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव का आयोजन करीब 300 साल पुराने जानवरों के संरक्षक संत एंथोनी की याद में किया जाता है।

4. ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग 2017 में वीजा-फ्री स्कोर यह दर्शाता है कि जिस देश का जितना स्कोर होता है, उस देश के नागरिक उतने ही देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल प्रवेश कर सकते है| ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत को 48 वीजा-फ्री स्कोर के साथ 78वां स्थान दिया गया है| जबकि जर्मनी शीर्ष तथा सिंगापुर और स्वीडन को दूसरा स्थान दिया गया है|

5. ‘लिमिट टु फ्रीडम’ फिल्म के निर्माता कौन है?

‘लिमिट टु फ्रीडम’ फिल्म के निर्माता दीपक रॉय है| इस फिल्म के लिए दीपक रॉय को 1996 में राष्ट्रिय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| लिमिट टु फ्रीडम’ फिल्म में तिहाड़ जेल की महिला कैदियों की दयनीय स्थिति को दिखाया गया है| हाल ही में दीपक रॉय का निधन हो गया है|

6. किस राज्य में “माइनिंग सिस्टम ऑनलाइन” का शुभारंभ किया जा रहा है?

छतीसगढ़ में “माइनिंग सिस्टम ऑनलाइन” का शुभारंभ किया जायेगा| इसमें कोयला, बाक्साईट, लाईम की 238 खदानें शामिल है| इसमें माइंस में होने वाले उत्पादन, डिलीवरी, आय-व्यय सहित सारे हिसाब-किताब मौजूद होंगे| इसमें संबंधित ट्रांसपोर्ट, माइंस में लगे वाहन, चालक तक का डिटेल मौजूद होगी । इससे आंतरिक स्तर पर होने वाली गड़बड़ियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां माइंस स्तर की सारी व्यवस्थाएं आन लाइन होंगी।

7. प्रो-रेसलिंग-2 का खिताब किसने जीता है?

पंजाब रॉयल्स ने हरियाणा हैमर्स को 5-4 से हरा कर प्रो-रेसलिंग-2 का खिताब जीता है| विजेता टीम को 2 करोड़ तथा उपविजेता टीम को 1 रुपये की राशि इनाम के रूप में दी गई है| पंजाब ने 3-4 से पिछड़ने के बाद लगातार दो मैच जीतकर प्रो-रेसलिंग-2 का खिताब जीता है|

8. मैजिकल लैंटर्न फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

लंदन के चिसविक हाउस गार्डन्स में मैजिकल लैंटर्न फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष न्युलर ईयर से पहले आयोजित किया जाता है| इसमें बड़ी-बड़ी लालटेन लगाई जाती है, जिसमे ब्रिटेन की सबसे बड़ी पार्लियामेंट की 15 मीटर लंबी लालटेन भी है| इस साल इस फेस्टिवल की थीम एक्सप्लोर सिल्क रोड रखी गई है। ल्यूनर ईयर इस साल 28 जनवरी से शुरू होगा तथा इसे रूस्टर ईयर के रूप में मनाया जायेगा। इसका फेस्टिवल का आयोजन ब्रिटेन में रहने वाली चाइनीज कम्युनिटी के सदस्यों के द्वारा किया गया है।

9. हाल ही में द्वारका प्रसाद अग्रवाल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

द्वारका प्रसाद अग्रवाल पुरस्कार से साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार मिश्र को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर पर लिखी गई उनकी किताब लता सुर गाथा के लिए दिया गया है। पहला द्वारका प्रसाद अग्रवाल पुरस्कार साहित्यकार प्रभात रंजन को किताब कोठा गोई के लिए पिछले वर्ष दिया गया था|

10. गाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

गाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में एडमा बैरो को नियुक्त किया गया है| इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब एक राष्ट्रपति ने दूसरे राष्ट्रपति को पदभार सौपा हो| एडमा बैरो यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के सदस्य है| एडमा बैरो यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य भी कार्य किया है| चुनाव जीतने से पूर्व एडमा बैरो एक रियाल एस्टेट एजेंसी चलाते थे|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.