ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स 23 जनवरी 2017

Administrator Jan 24, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में सर्व शिक्षा अभियान के लिए किस वेब पोर्टल की शुभारंभ किया गया है?

सर्व शिक्षा अभियान के लिए वेब पोर्टल ‘शगुन’ का शुभारंभ किया गया है| ‘शगुन’ का मुख्य लक्ष्य सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) की सतत निगरानी रखना और प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हो नवाचारों और प्रगति को दर्शाना है| दिव्यांग बच्चो के लिए समावेशी शिक्षा हेतु शिक्षकों को तैयार करने के लिए मास्टर ट्रेनर्स हेतु टूलकिट का भी अनावरण किया गया है|

2. भारत के किस राज्य के नक्शे पर मानव श्रृंखला बनाई जायेगी?

बिहार के नक्शे पर गांधी मैदान के 8.5 एकड़ एरिया में मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। इसमें 9 हजार 436 स्क्वायर मीटर में फोम क्लॉथ से अंग्रेजी में बिहार लिखा हुआ होगा। यह मानव श्रृंखला शराबबंदी प्रतीक के रूप में 16 सौ स्क्वायर मीटर के एरिया में बोतल पर क्रास निशान होगा।

3. हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी किस शहर को घोषित किया गया है?

धर्मशाला को हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी के रूप घोषित किया गया है| हिमाचल प्रदेश की पहली राजधानी शिमला है| घर्मशाला को हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी बनने से राज्य के निचले इलाकों जैसे कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिले को समुचित विकास में सहायता मिलेगी| धर्मशाला घौलपुर पर्वत श्रंखला पर स्थित है| 1960 में तिब्बती घर्मगुरु दलाई लामा ने धर्मशाला को अपना मुख्यालय बनाया था|

4. आईएनएस विक्रमादित्य क्या है?

आईएनएस विक्रमादित्य भारत देश का सबसे बड़ा युद्धपोत है| हाल ही में आईएनएस विक्रमादित्य पर एटीएम लगाने का कार्य शुरू किया गया है| यह सैटेलाइट लिंक के साथ काम करेगा| ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी युद्धपोत पर सैटेलाइट लिंक वाला एटीएम लगाया जा रहा है|

5. हाल ही में महाकवि कालिदास संस्कृत व्रती पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

महाकवि कालिदास संस्कृत व्रती पुरस्कार से प्रो. भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी को सम्मानित किया गया है| प्रो. भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी को 2013 में सर्टिफिकेट ऑफ़ ऑनर से भी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है| ये संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी, अनुसंधान संस्थान के निदेशक भी रह चुके है| इन्होनें 55 से अधिक ग्रन्थ तथा 400 पांडुलिपियों का संपादन कर चुके है|

6. शीतलपट्टी (ठंडी चटाई) किस राज्य से संबंधित है?

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले की शीतलपट्टी (ठंडी चटाई) को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा “अमूर्त सांस्कृतिक विरासत” के रूप में घोषित किया गया है|

7. कैलिफोर्निया के नए मेयर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अमेरिका में पहली बार भारतीय मूल की सविता वैधनाथन को कैलिफोर्निया के नए मेयर के रूप में नियुक्त किया गया है| सविता बैधनाथनएक हाई स्कूल में गणित की शिक्षक तथा एक वाणिज्यिक बैंक में अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी है| इन्होनें गैर-लाभ प्रबंधन के क्षेत्र में भी कार्य किया है|

8. भारत के किस राज्य में पानी पर चलने वाली बस सेवा शुरू की गई है?

भारत के पंजाब में पानी पर चलने वाली पहली बस सेवा शुरू की गई है| इस बस में एक बार में 32 यात्री, एक चालक और एक कमांडर के बैठने की व्यस्था है| इस बस में करीब साढ़े चार करोड़ की लागत आई है|

9. वर्तमान में भारत में कितने बैंकिंग लोकपाल कार्यालय है?

हाल ही में रिज़र्व बैंक ने देहरादून में बैंकिंग लोकपाल कार्यालय खोला है|इसी के साथ भारत में बैंकिंग लोकपाल कार्यालयों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है|बैंकिंग नेटवर्क में अच्छी खासी बढ़ोतरी को देखते हुए ऐसा किया गया है| कानपुर कार्यालय का बोझ कम करने के लिए देहरादून में बैंकिंग लोकपाल कार्यालय खोला गया है|

10. “एसआरके : 25 ईयर्स ऑफ़ ए लाइफ” के लेखक कौन है?

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के फिल्म जगत में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर “एसआरके : 25 ईयर्स ऑफ़ ए लाइफ” पुस्तक लांच की गई है| इसके लेखक समर खान है| यह पुस्तक शाहरुख़ खान के जीवन के उतार-चढाव पर आधारित है| “एसआरके : 25 ईयर्स ऑफ़ ए लाइफ” पुस्तक का विमोचन स्वयं शाहरुख़ खान ने किया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.