ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स 24 फरवरी 2017

Administrator Feb 25, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस पडौसी देश की अदालत ने टेस्ट ट्यूब बेबी को मंजूरी दी है?

पाकिस्तान की सबसे बड़ी शरिया अदालत ने पाकिस्तान में टेस्ट ट्यूब बेबी को मंजूरी दी है| अदालत ने कहा है कि इस प्रक्रिया के लिए शुक्राणु और अंडाणु असली माँ-बाप के लिए जायेंगे| शरिया अदालत ने कहा है कि सेरोगेसी जैसी किसी भी प्रक्रिया को पाक कुरान और सुन्नत के खिलाफ माना जायेगा|

2. हाल ही में “कब्र में मेडिटेशन” कहाँ पर लोकप्रिय हो रहा है?

तलाक और ब्रेकअप के तनाव से छुटकारे के लिए “कब्र में मेडिटेशन” लोकप्रिय हो रहा है| इसमें चीनी महिलाएं खुद कब्र खोदती हैं। फिर उस पर प्लास्टिक की शीट बिछाकर लेट जाती है। फिर हाथ जोड़कर प्रार्थना करती है। कई बार कब्र में जाने से पहले आसमान की ओर सिर करके जोर-जोर से रोती हैं। इस प्रोग्राम को चॉन्गकिंग शहर की लियु ताईजी ने शुरू किया है। यह प्रोग्राम तलाक से होने वाले डिप्रेशन से महिलाओं को निकालने के लिए इसे शुरू किया था|

3. हाल ही में रद्द-उल-फसाद अभियान कहाँ पर शुरू किया गया है?

रद्द-उल-फसाद अभियान पाकिस्तान में शुरू किया गया है| यह अभियान उद्देश्य आतंकवाद के बचे-खुचे एवं छिपे खतरों का सफाया, आतंकवाद निरोधी अभियान से मिले अब तक के फायदों को सुदृढ़ करना और पाकिस्तान की सरहदों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

4. रेवती मिश्र कौन है?

हाल ही में रेवती मिश्र को साहित्य अकादमी की और से अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार डॉ जयकांत मिश्र की पुस्तक “इंट्रोडक्शन टू द फोक लिटरेचर ऑफ मिथिला” का मिथिलाक लोक साहित्यक भूमिका नाम से मैथिली में अनुवाद करने हेतु दिया गया है| रेवती मिश्र एकमात्र ऐसी महिला है, जिन्हें मैथिलि के लिए अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| रेवती मिश्र ने हाल ही में बांग्ला उपन्यास दाराशिकोह का अनुवाद किया है|

5. एल्युमिनियम की खोज किसने की थी?

एल्युमिनियम की खोज अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक चार्ल्स मार्टिन ने की थी| यह सफेद और हल्की धातु है, जिसे सरलता से पतला किया जा सकता है। हाल ही में चीन ने दुनिया का 53% यानी की 3.1 करोड़ टन एल्यूमिनियम उत्पादित किया है। जबकि भारत में 15 लाख टन एल्यूमिनियम का उत्पादन किया गया है।

6. बॉब डिलेन कौन है?

बॉब डिलेन अमेरिका के कवि एवं गायक है| हाल ही में इन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार अमेरिका की गायन परंपरा में नयी काव्यात्मक अभिव्यक्तियों के लिए दिया गया है| डिलेन ने ब्लोविन इन द विंड, मास्टर्स ऑफ वार, ए हार्ड रेंस ए गोना फॉल, दि टाइम्स दे आर ए चैंजिन, सबटेरैनियन होमसिक ब्ल्यूज और लाइक ए रोलिंग स्टोन जैसे गीतों से विद्रोही, असंतुष्टि और स्वतंत्रता की भावना को जाग्रत किया है|

7. बुर्ज खलीफा इमारत कहाँ स्थित है?

बुर्ज खलीफा इमारत दुबई में स्थित है| यह विश्व की सबसे ऊँची इमारत है| इसमें तैराकी का स्थान, खरीदारी की व्यवस्था, दफ़्तर, सिनेमा घर सहित सारी सुविधाएँ मौजूद हैं। इसमें एक मस्जिद भी बनायी गयी है। इसमें लगायी गयी लिफ़्ट दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली लिफ़्ट है।

8. आई.एन.एस. सिन्धुरक्षक क्या है?

आई.एन.एस. सिन्धुरक्षक भारतीय नौसेना की एक पनडुब्बी है| यह सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बी है| 2013 में आई.एन.एस. सिन्धुरक्षक मुंबई हार्बर के पास आग लगने से दुर्धटनाग्रस्त हो गई थी|

9. साईबर हमलों को रोकने के लिए कौनसी वेबसाइट लांच की गई है?

साईबर हमलों को रोकने के लिए “साईबर स्वच्छ केंद्र” नाम की वेबसाइट लांच की गई है| यह वेबसाइट यूजर्स को इनफार्मेशन और टूल्स मुहैया करवाती है, ताकि वे अपने सिस्टम और डिवाइसेज को सुरक्षित रख सके|

10. हाल ही में लौह खान को ग्रीन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

टाटा स्टील की काटामाटी लौह खान को ग्रीन पुरस्कार (सबसे बेहतर हरित प्रतिष्ठान पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है| टाटा स्टील की काटामाटी लौह खान को यह पुरस्कार पर्यावरण सुरक्षा प्रबंधन तंत्र स्थापित करने और आईएसओ 14001: 2004 सर्टिफिकेट के लिए दिया गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.