ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 24 जनवरी 2017

Administrator Jan 24, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. नक्श लायलपुरी कौन थे?

नक्श लायलपुरी मशहूर गीतकार और शायर थे| उन्होंने ‘नन्हामुन्ना राही हूं’, ‘मेरे देश की धरती’ जैसे देशभक्ति और ‘जिंदगी की ना टूटे लड़ी’, ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ जैसे रोमांटिक गीत गाये थे| उनका जन्म पंजाब के लायलपुर (जो की अब पाकिस्तान) में हुआ था। हाल ही में उनका निधन हो गया है|

2. ‘टाइगर एंड टर्टल : मैजिक माउंटेन’ कहाँ पर स्थित है?

जर्मनी के पश्चिमी शहर डुइसबर्ग में स्कल्पचर ‘टाइगर एंड टर्टल : मैजिक माउंटेन’ स्थित है| हीक मटर और उलरिच गेंथ का 21 मीटर ऊँचा यह स्कल्पचर जर्मनी का सबसे बड़ा स्कल्पचर है| इसे बनाने में 20 लाख यूरो की लागत आई थी| इसको जिंक, तीन और स्टील से बनाया गया है|

3. सेना कमांडर संयुक्त सम्मलेन कहाँ पर आयोजित किया गया है?

हाल ही में सेना कमांडर संयुक्त सम्मेलन सम्मलेन देहरादून में स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी में आयोजित किया गया है| इसमें भारतीय सीमाओं की सुरक्षा और चुनौतियों और सर्जिकल स्ट्राइक, एलओसी, आतंकवाद और उत्तर पूर्व में चीनी सीमा के हालात पर चर्चा की गई है।

4. पिजन हाउस कहाँ पर बनाया गया है?

राजस्थान के बीकानेर शहर में पिजन हाउस बनाया गया है| यह पिजन हाउस 10 मंजिला है, इस पिजन हाउस में केवल कबूतर रहेंगे| इस पिजन हाउस को बनाने में तीन लाख रुपये की लागत लगी है|

5. किस अभिनेत्री को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के जज पैनल में चुना गया है?

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन 2017 में 65वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के जज पैनल में चुना गया है। सुष्मिता सेन ने 1994 में मनीला में इस प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।

6. राष्ट्रपति भवन पर कितनी पुस्तकों की शृंखला प्रकाशित की गई है?

राष्ट्रपति भवन पर 11 पुस्तकों की शृंखला प्रकाशित की गई है| इस पुस्तक में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास की वर्णन किया गया है|

7. फुटबॉल को समर्पित समाचार-पत्र किस देश में लांच किया गया है?

जर्मन फुटबॉल प्रशंसको के लिए एक फुटबॉल को समर्पित समाचार-पत्र फुसबालबिड ( फुटबॉलबिल्ड) को लांच किया जा रहा है| इस समाचार-पत्र के लांच होने का समय और बुंडेसलीगा सीजन काफी मिलता-जुलता है|

8. राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के निवार्चन आयोग (ईसीआई) के स्थापना के रूप में मनाया जाता है|

9. महिला पुलिस स्वयंसेवी पहल की शुरुआत किस राज्य में की गई है?

हरियाणा में महिला पुलिस स्वयंसेवी पहल की शुरुआत की गई है| हरियाणा के करनाल और महेंद्रगढ़ जिलों में इसकी शुरुआत की जा चुकी है| हरियाणा इस योजना को शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है|

10. फेथ, यूनिटी, डिसिप्लिन (द आईएसआई ऑफ़ पाकिस्तान) पुस्तक के लेखक कौन है?

फेथ, यूनिटी, डिसिप्लिन (द आईएसआई ऑफ़ पाकिस्तान) पुस्तक के लेखक जर्मनी के इतिहासकार हाइन किसलिंग है| हाइन किसलिंग ने इस पुस्तक में दावा किया है, कि पाकिस्तान में किसी भी पार्टी की सरकार आए, लेकिन वहां की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI भारत के खिलाफ प्रोक्सी वॉर जारी रखेगा| क्योकि ISI को हमेशा एक दुश्मन चाहिए और कश्मीर मुद्दे को लेकर वह भारत को अपना दुश्मन बताता है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.