ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 25 फरवरी 2017

Administrator Feb 25, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. 2017 ‘ईयर ऑफ़ एपल’ कहाँ पर मनाया जायेगा?

2017 ‘ईयर ऑफ़ एपल’ जम्मू-कश्मीर में मनाया जायेगा| यह घरेलू और विदेशी बाजारों में मशहूर कश्मीरी सेब को बढ़ावा देने के लिए मनाया जा रहा है| जम्मू-कश्मीर में भारत के सबसे बड़े सेब उत्पादक के रूप 11.2 मीट्रिक टन सेब का उत्पादन करता है, जो राष्ट्रीय उत्पादन का 71% है|

2. कावेरी न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

कावेरी न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में उच्चतम न्यायालय के न्यायधीश अभय मनोहर सप्रे को नियुक्त किया गया है| उच्चतम न्यायालय में पदोन्नति से पहले सप्रे ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय और मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में कार्य किया कर चुके है| कावेरी जल विवाद के समाधान के लिए सीडब्ल्यूडीटी की स्थापना केंद्र ने की थी|

3. हाल ही में स्कॉटलैंड यार्ड के पुलिस कमिश्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

लंदन के स्कॉटलैंड यार्ड के पुलिस कमिश्नर के रूप में क्रेसिदा डिक को नियुक्त किया गया है| स्कॉटलैंड यार्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी महिला को कमिश्नर पद पर नियुक्त किया गया है| क्रेसिदा डिक इससे पहले फ़ोर्स की सहायक कमिश्नर भी रह चुकी है| लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ब्रिटेन की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पुलिस फ़ोर्स है| इसमें 43,000 अधिकारी कार्यरत है| डिक ने लंदन में आयोजित ओलिंपिक खेलों की सुरक्षा का नेतृत्व भी कर चुकी है|

4. हाल ही में किस देश में महिला सैन्य अधिकारीयों के हिजाब पहनने पर रोक हटाई गई है?

तुर्की में तुर्क सेना ने अपनी महिला सैन्य अधिकारीयों के हिजाब के तौर पर स्कार्फ पहनने पर लगी रोक हटा दी गई है| यह केवल जनरल स्टाफ, कमांड मुख्यालय और शाखाओं में कार्य कर रही महिला महिलाओं पर लागू होगा|

5. हाल ही में राष्ट्रीय जैव विविधता कांग्रेस किस राज्य में आयोजित की जा रही है?

राष्ट्रीय जैव विविधता कांग्रेस केरल में आयोजित की जा रही है यह देश की सबसे बड़ी जैव विविधता कांग्रेस में से एक है| इस वर्ष इसका विषय ‘सतत विकास के लिए मुख्य धारा में जैव विविधता’ है|

6. कैनिथ जे. एरो कौन थे?

कैनिथ जे. एरो अर्थशास्त्री थे| कैनिथ जे. एरो को अर्थशास्त्र विज्ञान के लिए नोबल मेमोरियल पुरसकार से भी सम्मानित किया जा चुका है| उन्हें यह पुरस्कार सामान्य संतुलन के सिद्धांत पर अग्रणी गणितीय कार्य के लिए दिया गया था। इन्हें एक संरक्षक के रूप में भी जाना जाता था।

7. हाल ही में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी (एफआईएच) स्टार अवॉर्ड में प्लेयर ऑफ ईयर किसे चुना गया है?

बेल्जियम के कप्तान और ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट जॉन डोहमेन और नीदरलैंड की स्टार नाओमी वैन ऐस को फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी (एफआईएच) स्टार अवॉर्ड में प्लेयर ऑफ ईयर चुना गया है। यह पहला मौका था भारत में पहली बार इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड का आयोजन किया गया है|

8. विश्व के पहले स्वानी नारायण मंदिर का शुभारंभ कहाँ पर किया गया था?

विश्व के पहले स्वानी नारायण मंदिर का शुभारंभ गुजरात के अहमदाबाद में किया गया था| इसे स्वामी नारायण संप्रदाय ने बनाया था| इस मंदिर में बर्मी टीक से नक्काशी की गई है, और हर मेहराब और टेक को चमकीले रंगों से रंगा गया है, जो इस मंदिर की खास पहचान है। यहां श्री नरनारायण देव की मूर्तियां स्थापित की गई थी। निकटवर्ती हवेली में, महिलाओं के लिए एक विशेष खंड है, और एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ केवल महिलाओं के लिए समारोह और शिक्षण सत्र आयोजित किए जाते हैं।

9. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस कब मनाया जाता है?

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस प्रतिवर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है| इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बेहतर तरीके से पूरे भारत में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क वसूलने के लिए आबकारी विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है| यह दिन केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है|

10. G-8 के सदस्यों देशों के नाम बताइये?

G-8 एक अन्तराष्ट्रीय मंच (फोरम) है| जिसकी स्थापना फ्रांस द्वारा 1975 में की गई थी| इस प्रकार G-8 के सदस्य है-फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और सयुंक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, और रूस है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.