ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 2 मार्च 2017

Administrator Mar 03, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में टोगो के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

बिरेन्द्र सिंह यादव को टोगो गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है| बिरेन्द्र सिंह यादव वर्तमान में घाना गणराज्य में भारत उच्चायुक्त पद पर कार्यरत थे|

2. नील फिंगलटन कौन थे?

नील फिंगलटन ब्रिटिश अभिनेता थे| इन्होने ‘ गेम ऑफ़ थ्रोस’ में मैग द माईटी का किरदार निभाया था| ये ब्रिटेन के सबसे लंबे 7 फुट 7 इंच के व्यक्ति थे| इन्हें ब्रिटेन के सबसे लंबे आदमी के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में जगह दी गई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

3. एसवीपी राष्ट्रिय पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) हैदराबाद के निदेश के रूप में डी. आर. डोले बर्मन को नियुक्त किया गया है| बर्मन एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है| बर्मन जम्मू-कश्मीर कैडर के 1986 बैच के अधिकारी है| वर्तमान में बर्मन मेघालय स्थित शिलांग में उत्तर पूर्व पुलिस अकादमी (एनईपीए) के निदेशक के पद पर कार्यरत है|

4. हाल ही में अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अनुसुचित जनजाति आयोग के चेयरमैन के रूप भाजपा के पूर्व सांसद नन्द कुमार साय को नियुक्त किया गया है| नन्द कुमार मध्यप्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष तथा छतीसगढ़ में विधानसभा में प्रथम नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके है|

5. जॉन जॉन डोमेन का संबंध किस खेल से है?

जॉन जॉन डोमेन का संबंध हॉकी से है| जॉन जॉन डोमेन बेल्जियम के कप्तान है| इन्होने रियो ओलिंपिक खेलों में रजत जीता था| हाल ही में इन्हें 2016 के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इन्हंर यह पुरस्कार मिडफील्डर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया है|

6. बोनफायर फेस्टिवल कहाँ मनाया जाता है?

बोनफायर फेस्टिवल चीन के हेनान प्रांत के ताई हाओ मंदिर में अपनी पवित्र और प्रिय चीजें जलाकर बोनफायर फेस्टिवल मनाया जाता है| यहाँ के लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से उनका पूरा साल अच्छी तरह से गुजरेगा|

7. गोल्डन गेट ब्रिज कहाँ पर स्थित है?

गोल्डन गेट ब्रिज अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थित है| यह गोल्डन गेट ब्रिज 1280 मीटर लंबा है| यह ब्रिज सिंबल ऑफ़ वेस्ट कोस्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स के नाम से मशहूर है| यह ब्रिज सैन फ्रांसिस्को प्रायद्वीप को मैरीन काउंटी से जोड़ता है|

8. किस ब्रिज का नाम रविंद्रनाथ टैगोर के नाम पर रखा गया था?

हावड़ा ब्रिज का नाम रविंद्रनाथ टैगोर के नाम पर रविन्द्र सेतु रखा गया था| यह ब्रिज कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में स्थित है| यह एक झूलता हुआ ब्रिज है| यह ब्रिज हावड़ा को कोलकाता से जोड़ता है|

9. ओपन 13 क्या है?

ओपन 13 पुरुषों में प्रतिवर्ष होने वाली टेनिस प्रतियोगिता है| यह फ्रांस के मार्सिले में खेली जाती है| हाल ही में जो-विलफ्रेड सोंगा ने फ्रांसिसि खिलाडी लुकास पोउली को 6-4, 6-4 से हराकर 2017 ओपन 13 का ख़िताब जीता है|

10. हाल ही में इंग्लिश फुटबॉल लीग का ख़िताब किसने जीता है?

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश फुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में साउथैम्पटन को 3-2 से हराकर इंग्लिश फुटबॉल लीग का ख़िताब अपने नाम किया है| मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यह ख़िताब 5वीं बार जीता है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.