ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 31 जनवरी 2017

Administrator Jan 31, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर के रूप पी.वी.आचार्य को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में पी.वी.आचार्य नागालैंड के गवर्नर है|

2. हाल ही में नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

डॉ. विजय भाटकर को नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में नियुक्त किया गया है| डॉ. विजय भाटकर की गिनती दुनिया के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में की जाती है| भाटकर को आईटी क्षेत्र के सूत्रधार के रूप में भी जाना जाता है| इन्हें कई राष्ट्रीय संस्थानों के निर्माण का श्रेय दिया जाता है|

3. हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब किसने जीता है?

विश्व के प्रसिद्ध टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर ने राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह उनका 18वां ग्रैंड स्लैम ख़िताब है| फेडरर ने 4 टेनिस मास्टर्स कप ख़िताब, 16 एटीपी मास्टर्स श्रंखलाए तथा एक ओलंपिक युगल स्वर्ण पदक भी जीता है|

4. विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे आर्च ब्रिज कहाँ पर बनाया जा रहा है?

कटरा (जम्मू) में हिमालय की दो चोटियों के बीच विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे आर्च ब्रिज कहाँ पर बनाया जा रहा है। नदी तल से इसकी ऊंचाई 359 मीटर और लंबाई 1.315 किमी है। 1200 करोड़ रुपए की लागत लगी है। इस ब्रिज में 272 किमी के ट्रैक पर 97 सुरंगें हैं।

5. हाल ही में महिला ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का खिताब किसने जीता है?

सेरेना विलियम्स ने अपनी बहन वीनस विलियम्स को ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में 6-4, 6-4 सेंटो से हराकर खिताब अपने नाम किया है| यह उनका 23वां ग्रैंडस्लेम है| सेरेना ओपन एरा में विश्व की सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। हालांकि, मार्गरेट कोर्ट के नाम ओवरऑल सबसे ज्यादा 24 खिताब हैं।

6. बाइकल लेक (झील) किस देश में स्थित है?

बाइकल लेक (झील) रूस में स्थित है| इस झील को विश्व की सबसे गहरी और साफ झील भी कहा जाता है| यह झील 600 किलोमीटर लंबी है| झील का पानी इतना साफ है कि 40 मीटर अंदर तक साफ देखा जा सकता है|

7. आरोग्य मित्र सम्मलेन कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

आरोग्य मित्र सम्मेलन असम के सिलचर में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मलेन का उददेश्य पृथक और पिछड़े स्थानों के लोगों को न्यूनतम निशुल्क चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

8. हाल ही में ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया मेडल किसे सम्मानित किया गया है?

भारतीय मूल के चिकित्सक पुरुषोत्तम सावरिकर को ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया मेडल सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र में उनकी सेवा और भारतीय समुदाय के लिए दिया गया है| सावरिकर इंडियन मेडिकल ग्रेजुएट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष है तथा सामुदायिक रेडियो ‘आकाशवाणी सिडनी’ के संस्थापक है|

9. बांध सुरक्षा परियोजना के लिए केन्द्रीय जल आयोग ने किस दो संस्थानों के साथ समझौता किया है?

बांध सुरक्षा परियोजना के लिए केन्द्रीय जल आयोग ने आईआईटी मद्रास और भारतीय विग्यान संस्थान, बेंगलुरु के साथ समझौता किया गया है| इस समझौते से आयोग को उन्नत एवं विशेष उपकरण एवं सॉफ्टवेर की खरीद में मदद मिलेगी जो कि बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजनाओं के लिए मददगार साबित होगा|

10. किस उद्यान को ‘राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान’ के नाम जाना जाता है?

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान को ‘राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान’ के नाम से जाना जाता है| यह उद्यान कर्नाटक के मैसूर जिले में स्थित है| यह उद्यान उन जगहों में गिना जाता है, जहाँ एशियाई हाथी पाये जाते है| एक ज़माने में यह जगह मैसूर के राजाओं के शिकार का स्थल हुआ करता था| लेकिन बाद में इसे अभ्यारण बना दिया गया|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.