ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 3 मार्च 2017

Administrator Mar 03, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. महाराष्ट्र के मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव के रूप में सुमित मलिक को नियुक्त किया गया है| मलिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1982 बैच के अधिकारी है| वर्तमान में मलिक सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप कार्यरत है| मलिक स्कूल शिक्षा सचिव एवं राज्यपाल के सचिव पद पर कार्य कर चुके है|

2. हाल ही में सेबी के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निदेशक के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्यागी को नियुक्त किया गया है| अजय त्यागी 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं| अजय त्यागी रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं|

3. साइटसेवर्स क्या है?

साइटसेवर्स एक वैश्विक संगठन है, जो निवारण योग्य अंधापन को रोकने के लिए कार्य करता है| साइटसेवर्स तीन मुख्य क्षेत्रों में कार्यरत है, जिसमे सामाजिक समावेशन, समावेशी शिक्षा और नेत्र स्वास्थ्य शामिल है| साइटसेवर्स संगठन ने हाल ही में मशहूर फिल्म अभिनेता कबीर बेदी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है|

4. तारक मेहता कौन थे?

तारक मेहता पॉपुलर टीवी शो ‘ तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेखक थे| तारक मेहता कॉलमिस्ट थे तथा हास्य-व्यंग्य भी लिखते थे| इनका नॉवेल ‘ दुनियाने उंधा चश्मा’ सबसे ज्यादा मशहूर हुआ था| इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से शांता रंगास्वामी को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए दिया गया है| शांता रंगस्वामी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला है| रंगस्वामी ने 12 टेस्ट मैचों और 19 एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है|

6. हाल ही में पॉली उमरीगर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान विराट कोहली को पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| कोहली को यह पुरस्कार भारत के सबसे सफल अन्तराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए दिया गया है| कोहली तीसरी बार पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

7. जीतू राय का संबंध किस खेल से है?

जीतू राय का संबंध निशानेबाजी से है| हाल ही में जीतू राय ने आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| जीतू राय एक ही विश्व कप में दो पदक जीतने प्रथम भारतीय और नेपाली है| ये भारतीय सेना के नौजवान है| इन्होने वर्ष 2014 के एशियाई खेलों में 50 पुरुषों की पिस्टल राइफल प्रतियोगिता में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था|

8. विश्व की सबसे बड़ी फिल्म सिटी कहाँ पर स्थित है?

विश्व की सबसे बड़ी फिल्म सिटी हैदराबाद में स्थित है| 1666 एकड़ में फैली इस फिल्म सिटी में गांव, शहर, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, पुलिस थाने के साथ ही दरबार का सैट भी लगा है। इस फिल्म सिटी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है। जिसके अनुसार यह कोई आम फिल्म सिटी नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है। इस फिल्म सिटी में लाल किला और आमेर का किला भी है| इस फिल्म सिटी में विश्व की प्रसिद्ध सड़कें, चौराहे और बाग-बगीचे भी है।

9. मार्किट हॉल कहाँ पर स्थित है?

मार्किट हॉल नीदरलैंड में स्थित है| 39 हजार वर्गफीट में बने इस मार्केट की सीलिंग पर फलों और फूलों की रंग-बिरंगी कलाकृतियां बनी हुई है| इसे बाहर से देखने पर इसका डिज़ाइन एयरप्लेन के हैंगर जैसा दिखाई देता है, जो दूर से ही नजर जाता है। इसमें प्रवेश करने के लिए दो गेट बनाए गए हैं। इसे बाढ़ या अत्यधिक बर्फबारी में भी इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इस मार्केट में 100 से अधिक दुकानें हैं, जिनमें दैनिक जरूरतों की चीज़ें मिलती हैं। यह नीदरलैंड्स का पहला सबसे कलरफुल और दूसरा बड़ा ओपन मार्केट है।

10. अंकोरवाट मंदिर कहाँ पर स्थित है?

अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया के सिमरीप में स्थित है| इस मंदिर का पुराना नाम यशोधपुर था| यह कम्बोडिया के राष्ट्र ध्वज पर अंकित है| यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन इसको पहले शिव मंदिर बनाया गया था| यह मंदिर मेरु पर्वत का प्रतीक है| इस मंदिर की दीवारों पर बहुत ही सुन्दर ढंग से अप्सराएं चित्रित की गई हैं, तथा असुरों और देवताओं के बीच अमृत मन्थन का दृश्य भी दिखाया गया है| इस मंदिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने 1112 से 1153 के बीच करवाया था इसकी रक्षा के लिए इसके चारो तरफ एक विशाल खाई बनवाई गई थी जिसकी चौड़ाई लगभग 700 फीट है दूर से देखने पर ये खाई किसी झील के सामान दिखती है खाई पार करने के लिए मंदिर के पश्चिम में एक पुल बनाया गया था|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.