ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 5 मार्च 2017

Administrator Mar 06, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. विश्व वन्य जीव दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व वन्य जीव दिवस प्रतिवर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है| 2017 के विश्व वन्य जीव दिवस का विषय-युवाओं की आवाज सुनो रखा गया था| विश्व वन्य जीव दिवस वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता, सहयोग और समन्वय के लक्ष्य को दर्शाता है| वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) का स्थापना 1982 में की गई थी|

2. एमटीएनएल के प्रबंधक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सरकारी दूरसंचार प्रमुख महानगर टेलीफ़ोन निगम लिमिटेड (एमटीनएल) के प्रबंधक के रूप में पी. के पुरवार नियुक्त किया गया है| वर्तमान में पुरवार एमटीएनएल में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं|

3. हाल में किस मंत्रालय ने सोशल मिडिया अभियान #WeAreEqual शुरू किया है?

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने सोशल मिडिया अभियान #WeAreEqual शुरू किया है| यह अभियान लैंगिक भेदभाव के बारें में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है|

4. हाल ही में किस देश में स्ट्रीट हॉकी को बैन मुक्त किया गया है?

कनाडा में स्ट्रीट हॉकी को बैन मुक्त कर दिया गया है| स्ट्रीट हॉकी को शोरगुल और चोट की शिकायतों के बाद कनाडा में बैन कर दिया गया था| स्ट्रीट हॉकी उन्हीं सड़कों पर खेला जाएगा जहां स्पीड लिमिट 40 किमी/घंटा या उससे कम होगी। यह सुबह 9 बजे के के बाद तथा रात को 8 बजे बाद सड़कों पर हॉकी नही खेली जायेगी|

5. हाल ही में भारत के किस उत्तर पूर्व राज्य में संस्कृत की पढाई अनिवार्य की गई है?

असम में संस्कृत की पढाई अनिवार्य की गई है| वर्तमान में असम में तीन भाषाओँ असमिया, बोडो या बंगाली में से किसी एक भाषा को राज्य बोर्ड स्कूलों में पढाया जाता है| असम में हिंदी भी पढाई जाती है, लेकिन वह अनिवार्य नही, केवल वैकल्पिक है|

6. पहला साईबर अपराध कोर्स कहाँ पर लांच किया गया है?

पहला साईबर अपराध कोर्स ऑस्ट्रेलिया में लांच किया गया है| यह कोर्स संगठित अपराध और आतंकवादी समूहों के बीच धन हस्तांतरण के के अभिनव तरीकों से लड़ने के लिए ख़ुफ़िया विशलेषकों को प्रशिक्षित करने हेतु लांच किया गया है| हाल ही में विश्व का पहला “वित्तीय ख़ुफ़िया विश्लेषक पाठ्यक्रम” लांच किया गया है|

7. हाजी अब्दुल सलाम कौन थे?

हाजी अब्दुल सलाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मणिपुर के राज्य सभा सांसद थे| हाजी अब्दुल मणिपुर कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष भी रह चुके है| हाजी अब्दुल सलाम मणिपुर के पहले मुस्लिम सांसद थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. सैयद शहाबुद्दीन कौन थे?

सैयद शहाबुद्दीनपूर्व सांसद और ऑल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन समिति के नेता थे| सैयद शहाबुद्दीन रिटायर्ड भारती विदेश सेवा (आईएफएस) थे| ये लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे| ये ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरात के अध्यक्ष एवं कई अन्य मुस्लिम संस्थाओं के पदधिकारी भी रह चुके थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

9. भारत भवन कहाँ पर स्थित है?

भारत भवन मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है| इसका उदघाटन 1982 में किया गया था| यह एक विविध कला संग्रहालय है| यह एक स्वायत संस्था है| इसमें आर्ट गैलेरी, ललित कला संग्रह और विविध कला केंद्र शामिल है|

10. भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया था?

भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में लागू किया था| यह वन्यजीवों की तस्करी, अवैध शिकार तथा उनकी रक्षा के लिए लागू किया गया था| इस अधिनियम में कुल 66 धाराएं है, जिन्हें 7 अध्याय और छ: अनुसूचियों में विभाजित किया गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.