ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 5 अप्रैल 2017

Administrator Apr 05, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में इक्वाडोर के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

इक्वाडोर के राष्ट्रपति के रूप में लेनिन मोरेनो को नियुक्त किया गया है|दुनिया में पहला मौका जब किसी विकलांग व्यक्ति का राष्ट्रपति पद पर नियुक्त किया हो| दो दशक पहले लुटेरों ने इनके पैर पर गोली मार दी थी, जिससे इनके पैरों पर गहरे घाव हो गये थे, जिसके कारण ये अपंग हो गये थे| लेनिन मोरेनो संयुक्त राष्ट्र में विकलांगो के राजदूत के रूप में भी कार्य कर चुके है|

2. हाल ही में किस देश में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है?

चीन ने मुस्लिम प्रांत शिनजियांग में बुर्का और नकाब पहनने तथा असामान्य दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है| यह कदम धार्मिक चरमपंथ को रोकने के लिए उठाया गया है|

3. प्रवीण जमनादास गोर्धान कौन है?

प्रवीण जमनादास गोर्धान भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीका के वित्त मंत्री है| इन्होने रंगभेद के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया था| हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने इन्हें वित्त मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है|

4. शेख मुजीबुर्रहमान कौन थे?

शेख मुजीबुर्रहमान बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति थे| इन्हें बांग्लादेश का जनक भी कहा जाता है| इन्होने पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र संग्राम की अगुवाई करते हुए बांग्लादेश को पाकिस्तान से स्वतंत्रता दिलाई थी| ये ‘शेख मुजीब’ के नाम से भी प्रसिद्ध है| इन्हें ‘बंगबंधु’ की पदवी से सम्मानित किया गया था|

5. उड़ीसा स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

उड़ीसा स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है| 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा को स्वतंत्र प्रांत बनाया गया था| उड़ीसा को कलिंग, उत्कल और उद्र जैसे कई प्राचीन नामों से जाना जाता है| उड़ीसा भगवान जगन्नाथ की भूमि के लिए प्रसिद्ध है|

6. भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना कब की गई थी?

भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 2 अप्रैल 1935 को की गई थी| यह भारत का केंद्रीय बैंक है, जो देश के सभी बैंकों का संचालक है| पहले इसका केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में था| जिसे 1937 में मुंबई लाया गया था| वर्तमान में उर्जित पटेल भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर है| देश में रिज़र्व बैंक के 22 क्षेत्रीय कार्यालय है|

7. विश्व शीतकालीन खेल 2017 कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

विश्व शीतकालीन खेल 2017 ऑस्ट्रिया में किया जा रहा है| इसे विशेष ओलंपिक खेल भी कहा जाता है| विशेष ओलंपिक बौद्धिक विकलांग बच्चों और वयस्कों की एक एथलेटिक प्रतियोगिता है, जिसे हर 2 वर्ष में आयोजित किया जाता है| इस वर्ष विशेष ओलंपिक में भारत ने कुल 73 पदक (35 स्वर्ण, 10 सिल्वर तथा 26 रजत) जीते है|

8. ‘युकेट्स शील्ड” नामक सैन्य अभियान कहाँ पर आयोजित किया गया था?

‘युकेट्स शील्ड” नामक सैन्य अभियान सीरिया में आयोजित किया गया था| यह अभियान स्टेट के लड़ाकों को सीरिया की सीमा से दूर रखने तथा कुर्दिश लड़ाकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आयोजित किया गया था|

9. हाल ही में संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता किसने जीती है?

संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल ने जीती है| पश्चिम बंगाल ने गोवा टीम को 1-0 से हराकर संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता जीती है| संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता है, जिसका नाम संतोष के दिवंगत महाराजा सर मनमाथ नाथ रॉय चौधरी के नाम पर रखा गया है|

10. हागिया सोफिया कहाँ पर स्थित है?

हागिया सोफिया तुर्की के इस्तांबुल शहर में स्थित है| इसे बलाशक और संदेह दुनिया के इतिहास में सबसे पुरानी इमारतों में गिना जाता है| वर्तमान में आयादफया लातिनी भाष में इसे सेंकटा सोफिया तथा तुर्की भाषा में आयासोफिया कहा जाता है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 4 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.