ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स 5 फरवरी 2017

Administrator Feb 06, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में रेक्स टिलरसन को नियुक्त किया गया है| रेक्स टिलरसन एक्सॉन मोबिल के पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे|

2. हाल ही में सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कुमार श्रीवास्तव को सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है| इससे पहला संजीव कुमार रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय में महानिदेशक कंबेट इंजनियर्स के पद पर कार्यरत थे|

3. उस्ताद इमरत खान कौन है?

उस्ताद इमरत खान मशहूर सितार वादक है| इन्होने विश्व में भारतीय क्लासिकल संगीत, खास कर सितार और सुरबहार के प्रचार-प्रसार में बड़ा योगदान किया है। हाल ही इन्होने पद्मश्री सम्मान लेने से मना कर दिया है|

4. अटल सेतु कहाँ पर स्थित है?

अटल सेतु जम्मू कश्मीर में स्थित है| यह अटल सेतु बसोहली में रावी नदी पर बनाया गया है| यह उत्तर भारत का पहला ब्रिज है जबकि देश का चौथा ब्रिज है| यह ब्रिज 592 मीटर लंबा है| यह सेतु जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब को जोड़ने का कार्य करता है| इस ब्रिज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है|

5. लक्ष्य सेन का संबंध किस खेल है?

लक्ष्य सेन का संबंध बैडमिंटन से है| लक्ष्य ने पिछले वर्ष जूनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक तथा अरुणाचल प्रदेश में ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट का ख़िताब भी जीता था| हाल ही में लक्ष्य सेन ने जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है|

6. हाल ही में किस मध्य पूर्व के देश की सरकार ने मुस्लिम देशो के नागरिकों के वीजा पर बैन लगाया गया है?

कुवैत की सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, और सीरिया के नागरिकों के वीजा पर बैन लगाया गया है| यह पांचो मुस्लिम देश है, जिनके नागरिकों के वीजा पर बैन लगाया गया है| कुवैत में एक शिया मस्जिद के बम ब्लास्ट में 27 लोगों की मृत्यु के बाद कुवैत सरकार ने यह फैसला लिया है|

7. लूव्र संग्रहालय कहाँ पर स्थित है?

लूव्र संग्रहालय पेरिस में स्थित है| यह संग्रहालय संसार के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। यह एक ‘ऐतिहासिक’ संग्रहालय भी है क्योंकि इसमें पागैतिहासिक काल से लेकर उन्नीसवीं शती तक की वस्तुएँ संग्रहीत हैं। यह सीन नदी (Seine) नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। संग्रहालय का भवन पहले लूव्र का राजमहल था। लियोनार्डो दा विंची की मोनालिसा नामक जगत प्रसिद्ध पेंटिंग इस संग्रहालय की विशेष आकर्षण है।

8. रिंगसाइड विद विजेंद्र पुस्तक के लेखक कौन है?

रिंगसाइड विद विजेंद्र पुस्तक के लेखक रुद्रनील सेनगुप्ता है| यह पुस्तक बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर विजेंद्र गुप्ता की जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक के लिए रुद्र्नील सेनगुप्ता को रामनाथ गोयनका पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

9. भारत भवन कहाँ पर स्थित है?

भारत भवन मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है| इसका उदघाटन 13 फरवरी 1982, को किया गया था| इसमें आर्ट गैलरी, ललित कला संग्रह आदि विविध कला केंद्र शामिल है| इसकी स्थापना माध्य्प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी|

10. विश्व वेटलैड्स दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व वेटलैड्स दिवस प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस वर्ष 1971 में ईरान के शहर रामसर में वेटलैड्स पर आयोजित सम्मेलन के प्रतीक स्वरूप पुरे विश्व में मनाया जाता है| इस वर्ष इस दिवस की थीम “वेटलैड्स फॉर डिजास्टर रिडक्शन” है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.