ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 6 अप्रैल 2017

Administrator Apr 06, 2017 2017 0 comments
Share this article

हिंदी करंट अफेयर्स, 6 अप्रैल 2017

1. हाल ही में दुबई के कॉन्सल जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दुबई के कॉन्सल जनरल के रूप में विपुल को नियुक्त किया गया है| विपुल 1998 बैच के भारतीय विदेश अधिकारी है| इससे पहले विपुल विदेश मामलों के मंत्रालय में तथा श्रीलंका और मिस्र में भारत के राजनयिक मिशनों में कार्य कर चुके है|

2. हाल ही में कैलाश सत्यार्थी ने किस देश में बाल अधिकार अभियान की शुरुआत की है?

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने बांग्लादेश में बाल अधिकार अभियान की शुरुआत की है| इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के संपन्न परिवारों को बच्चों को संगठित कर गरीब बच्चों की दुर्दशा को ख़त्म करना है|

3. लोट्टे वर्ल्ड टावर कहाँ पर बनाया गया है?

लोट्टे वर्ल्ड टावर सियोल के हान नदी के तट पर बनाया गया है| 1819 फुट ऊंची इस इमारत की 123 मंजिलें हैं और यह दुनिया का पांचवां सबसे ऊंचा स्काईस्क्रेपर है। इसमें दुनिया का सबसे तेज एलिवेटर भी लगा हुआ है, जो एक मिनट में लोगों को इमारत की आखिरी मंजिल पर ले सकता है। बिल्डिंग की 85वीं मंजिल पर स्विमिंग पूल है जो दुनिया का सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल है। इसके अलावा इसमें एक कॉन्सर्ट हॉल, एक्वेरियम, सिनेमा और फूड हॉल भी बना है।

4. ताई अमोनकर कौन थी?

ताई अमोनकर मशहूर शास्त्रीय गायिका थी| ताई अमोनकर जयपुर घराने से ताल्लुक रखती थी| इन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग के लिए पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. मार्टिन लूथर किंग कौन थे?

मार्टिन लूथर किंग अमेरिकी सुधारक थे| इन्होने अफ़्रीकी-अमेरिकी नागरिकों के अधिकारों के लिए अहम भूमिका निभाई थी| अल्बामा में श्वेत यात्रियों के लिए अपनी सीट ना छोड़ने के लिए रोजा पार्क्स को गिरफ्तार कर लिया गया था| इसके बाद किंग ने रोजा पार्क्स के समर्थन में आंदोलन चलाया था| 1968 में मार्टिन लूथर किंग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी|

6. अजय झनकर कौन थे?

अजय झनकर प्रसिद्ध लेखक और फिल्म निर्माता थे| अजय झनकर प्रसिद्ध मराठी उपन्यास “सरकारनामा” के लेखक है| इसी नाम के साथ मराठी फिल्म का निर्माण किया गया, इस मराठी फिल्म ने कई पुरस्कार जीते थे| हॉलीवुड की फिल्म ‘सिंगुलरिटी’ झनकर के उपन्यास ‘द्रोहपर्व’ पर आधारित थी| वह फिल्म के सह-पठकथा लेखक थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. लियोन चैलेंजर टूर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स का ख़िताब किसने जीता है?

लियोन चैलेंजर टूर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स का ख़िताब लिएंडर पेस और आदिल शमासदीन ने जीता है| लियोन टूर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले में लिएंडर पेस और आदिल शमासदीन ने स्विट्ज़रलैंड के लुका मार्गारोली और ब्राज़ील के कारो जेपियेरी को 6-1, 6-4 हराकर यह ख़िताब जीता है|

8. मशरफे मुर्तजा का संबंध किस खेल से है?

मशरफे मुर्तजा का संबंध क्रिकेट से है| मशरफे मुर्तजा ने सबसे अधिक ट्वेंटी20 मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी की है, और अपनी कप्तानी कैरियर में बांग्लादेश को 26 में से नौ मैच जिताए है। इन्होने 52 मैचों में 39 विकेट भी हासिल किये है| हाल ही में इन्होने अंतराष्ट्रीय ट्वेंटी20 से संन्यास की घोषणा की है|

9. नौरुज फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

नौरुज फेस्टिवल तजाकिस्तान में मनाया जा रहा है| इस उत्सव में यहां के लोग खासकर महिलाएं और बच्चे अपने लिए खास ड्रेस तैयार करवाते है| ये ड्रेस या तो देश के झंडे के रंग और स्टाइल के होते है या फिर एटलस जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर आधारित होते है|

10. अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 4 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य के सहायता दिवस के रूप में मनाया जाता है| वर्ष 2017 का अंतर्राष्ट्रीय खदान दिवस का विषय “Needs driven, people centred” रखा गया है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 5 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.