ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 6 फरवरी 2017

Administrator Feb 08, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की अध्यक्ष के रूप में प्रवीण महाजन को नियुक्त किया गया है| महाजन पूर्व आईआरएस अधिकारी है| महाजन एआईटीए की पहली महिला अध्यक्ष हैं|

2. नेशनल स्टॉक एक्सचेज के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक के रूप में आईडीएफसी के प्रमुख विक्रम लिमये को नियुक्त किया गया है| हाल ही में लिमये को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बीसीसीआई के लिए गठित चार सदस्यीय बोर्ड समिति में भी शामिल किया गया है। लिमये अर्नेस्ट एंड यंग, सिटीबैंक, क्रेडिट सुइस फर्स्ट बॉस्टन में भी कार्य कर चुके हैं।

3. जोगिंदर सिंह कौन थे?

जोगिंदर सिंह CBI के पूर्व डायरेक्टर है| इन्हेंसाफगोई के लिए जाना जाता है। यह कर्नाटक कैडर से 1961 बैच के आईपीएस थे। तब के प्रधानमंत्री एचडी. देवगौड़ा के द्वारा इन्हें सीबीआई डायरेक्टर बनाया था| चारा घोटाले में लालू यादव की गिरफ्तारी का आदेश इन्होने ही दिये थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. स्नो कार्निवल कहाँ पर आरंभ किया गया है?

स्नो कार्निवल जम्मू-कश्मीर में आरंभ किया गया है| इसमें आइस हॉकी, रग्बी और बर्फ से जुड़ कई अन्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है इसमें आर्टस विभाग द्वारा बर्फ से कई प्रकार की मूर्तियां भी बनाई गई है, जिसमे जम्मू-कश्मीर की विरासत को दर्शाया गया है|

5. किस पत्रिका को क्रिकेट की बाइबल कहाँ जाता है?

“विजडन” पत्रिका को क्रिकेट की बाइबल कहाँ जाता है| हाल ही में इसके कवर पेज पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को छापा गया है| विजडन के कवर पेज पर जगह पाना किसी भी क्रिकेटर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। पिछले चार सालों में विजडन के कवर पेज पर जगह पाने वाले कोहली दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले 2014 में संन्यास लेने के बाद सचिन तेंडुलकर की तस्वीर विजडन के कवर पेज पर प्रकाशित की गई थी। विजडन क्रिकेटर्स ऑल्मनैक 2017 के कवर पेज पर रिवर्स-स्वीप शॉट मारते कोहली की तस्वीर छापी गई है।

6. ‘फ़ूड ऑफ़ फायर’ उपन्यास के लेखक कौन है?

फ़ूड ऑफ़ फायर’ उपन्यास के लेखक अभिताभ घोष है| यह उपन्यास पहले अफीम युद्ध (1839-42) की प्रमुख घटनाओं पर आधारित है| इस उपन्यास में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा चलाए गये भारत और चीन के बीच अफीम के व्यापार के साथ ही अग्रेजों द्वारा मोरीशस के लिए कुली की तस्करी से संबंधित घटनाओं का वर्णन किया गया है| इन्हें मैन बुकर पुरस्कार, डैन डेविस पुरस्कार और मैन एशियन लिटरेचर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

7. ‘विसंगति समिति’ की स्थापना किस राज्य सरकार के द्वारा की गई है?

‘विसंगति समिति’ की स्थापना असम सरकार द्वारा की गई है| इस समिति की स्थापना 7वें वेतन आयोग के कार्यान्वयन के संबंध में कर्मचारियों को शिकायतों का समाधान करने लिए की गई है|

8. किन दो देशों के बीच बहुजातीय एवं तीन भाषाओँ वाले स्कूल निर्माण कराने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किये गये है?

भारत और श्रीलंका के बीच बहुजातीय एवं तीन भाषाओँ वाले स्कूल निर्माण कराने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किये गये है| इस स्कूल में सिंहला, तमिल और मुस्लिम छात्र शिक्षा ग्रहण करेंगे तथा छात्रों को बहुसांस्कृतिक माहौल में शिक्षा प्रदान की जायेगी|

9. वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अर्थशास्त्री, लेखक और ड्यूश बैंक के पूर्व वैश्विक रणनीतिकार और प्रबंध निदेशक संजीव सान्याल को वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है|

10. हाल ही में राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप किसने जीती है?

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में पंकज अडवाणी ने रेलवे के पांडूरंगैया को 6-0 से हराकर स्नूकर चैंपियनशिप जीती है| पंकज अडवाणी एकमात्र ऐसे पुरुष बिलियर्ड्स खिलाडी है, जिन्होंने राष्ट्रिय बिलियर्ड्स व राष्ट्रीय स्नूकर ख़िताब एक साथ जीते है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.