ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 7 फरवरी 2017

Administrator Feb 08, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. बानो कुदसिया कौन थी?

बानो कुदसिया एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी उर्दू उपन्यासकार और पटकथा लेखिका थी| कुदसिया ने आधी बात, आतिश-ए-जर-पा, इक दिन, अमर बेल, चाहर चमन, फूटपाथ की घास और हवा जैसी कई लोकप्रिय पुस्तकों की रचना की थी| उनका उपन्यास “राजा गिद्ध” बेहद प्रसिद्ध है| इन्हें सितारा-ए-इम्तियाज और हिलाल-ए-इम्तियाज पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

2. मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल प्रतियोगिता किस शहर में आयोजित की जा रही है?

मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल प्रतियोगिता राजस्थान के उदयपुर में आयोजित की जा रही है| यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष साल जनवरी-फरवरी में आयोजित की जाती है। इस साल हुए 39वें फुटबॉल प्रतियोगिता में देश भर से 16 टीमों ने भाग लिया। इसका आयोजन यहां के मजदूर एक दिन की कमाई दान करके खिलाड़ियों को शानदार मंच और लोगों को दीर्घा मुहैया कराते हैं।

3. पाकिस्तान के नए विदेश सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पाकिस्तान के नए विदेश सचिव के रूप में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को नियूक्त किया गया है|

4. घर की डिजिटल आईडी का प्रस्ताव किस राज्य की सरकार ने दिया है?

घर की डिजिटल आईडी का प्रस्ताव कर्नाटक सरकार ने दिया है| हर घर की लोकेशन पर आधारित यूनिक डिजिटल नंबरिंग सिस्टम बनेगा| आईडी में 8 अंक का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होगा| इसे स्टैंडराइज्ड डिजिटल एड्रेस नंबर कहाँ जायेगा|

5. ‘काबुल का कसाई” के नाम से किसे जाना जाता है?

‘काबुल का कसाई” के नाम से कुख्यात गुलबुददीन हिकमतयार को जाना जाता है| हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने गुलबुददीन हिकमतयार को आतंकियों की सूची से निकाल दिया है| हिकमतयार को अमेरिका ने 2001 में आतंकी घोषित किया था तथा 2003 में हिकमतयार को यूएन की इस सूची में शामिल किया गया था|

6. शिल्प-व्यंजन हुनर हाट कहाँ पर आयोजित किया जायेगा?

शिल्प-व्यंजन हुनर हाट दिल्ली में आयोजित किया जायेगा| इसमें विभिन्न समुदाओं की शिल्प पाक कलाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच मुहैया कराने के लिए इसका आयोजनकिया गया है। इसमें 13 राज्य के व्यंजन होंगे।

7. भारत के एकमात्र खिलाड़ी कौन है?

जिन्होंने क्रिकेट के अलावा शतरंज भी खेला है? भारत के एकमात्र खिलाड़ी याजुवेद्र चहल हैं, जिन्होंने देश के लिए क्रिकेट के अलावा शतरंज भी खेला है। वे 2002 में अंडर-12 वर्ग में नेशनल चेस चैंपियन भी बने थे। इसके बाद एशियन यूथ चैंपियनशिप में अंडर-12 वर्ग और वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में अंडर-16 वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व भी किया था। उनका नाम अभी भी वर्ल्ड चेस फेडरेशन (फीडे) की रेटिंग लिस्ट में दर्ज है।

8. हाल ही में मोटर स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ ईयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

भारत के गौरव गिल को मोटर स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| पांच बार के राष्ट्रीय रैली चैंपियन रह चुके है| गौरव गिल ने एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में नए रिकॉर्ड के साथ अपने खिताब का बचाव भी किया है।

9. रॉजर फेडरर का संबंध किस खेल है?

रॉजर फेडरर टेनिस से है| इन्होने हाल में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है| फेडरर स्विट्जरलैंड के इकलौते ऐसे जीवित नागिरक है| जिन पर हाल ही में डाक टिकट जारी किया गया है|

10. ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल :स्वयं” क्या है?

“स्वयं” भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है जिसे शिक्षा नीति के तीन आधारभूत सिद्धांतो अर्थात- पहुँच, निष्पक्षता तथा गुणवता को प्राप्त करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.