ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 8 फरवरी 2017

Administrator Feb 10, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. भारत के किस गाँव की महिलाओं को तीन बार पेंटिंग के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

बिहार के मधुबनी से 10 किमी दूर जितवारपुर गांव की महिलाओं को तीन बार पेंटिंग के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में बौआ देवी को मधुबनी पेंटिंग के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह भारत का एकमात्र ऐसा गाँव है , जिसकी 3 महिलाओं को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 1975 में जगदंबा देवी थतथा 1981 में सीता देवी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इन तीनों महिलाओं को यह पुरस्कार पेंटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है| बौआ देवी ने एक पेंटिंग में गगनचुंबी इमारत को कोबरा सांप से जकड़ा दिखाकर लोगों का दर्द उकेरा था, जो विश्व प्रसिद्ध रही थी|

2. केपीएमजी इंडिया के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

केपीएमजी इंडिया के नए चेयरमैन के रूप में अमेरिका के पूर्व सरकारी अधिकारी अरुण एम कुमार को नियुक्त किया गया है| इससे पहले कुमार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में असिस्टेंट सेक्रटरी ऑफ कॉमर्स फॉर ग्लोबल मार्केट और डायरेक्टर जनरल ऑफ यूएस ऐंड फॉरन सर्विस के रुप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अमेरिकी सरकार की तरफ से कुमार ने भारत और अमेरिका के वाणिज्यिक रिश्तों को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

3. फ्रेंज काफ्का का स्कल्पचर कहाँ पर स्थित है?

चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में लेखक फ्रेंज काफ्का का स्कल्पचर स्थित है। इस स्कल्पचर में फ्रेंज का चेहरा बनाने में ही स्टील के 42 टुकड़े लगे हैं| जिनके रोटेट होने से स्कल्पचर बनता है।

4. एशियाई जूनियर स्क्वैश का खिताब किस देश ने जीता है?

एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियन भारत ने जीता है| शीर्षवरीय भारतीय टीम ने फाइनल में मलेशिया को 2-0 से पराजित करते हुये एशियाई जूनियर स्क्वैश का खिताब जीता है। पहले मैच में वेलावन सेन्थिल कमुार ने ओंग साई ह्यून को 12-10,11-0,11-2 के स्कोर के साथ एकतरफा अंदाज में पराजित कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। भारत के अभय सिंह ने दूसरे मैच में शुरुआती दो सेट हारने के बाद जोरदार वापसी की और डैरेन राहुल प्रगासम को 10-12,7-11,11-5,14-12,11-6 से पराजित कर टीम को 2-0 की बढ़त के साथ खिताब दिला दिया। भारत ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले उसने 2011 में पाकिस्तान को कोलंबो में हराकर यह खिताब जीता था।

5. विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है| विश्व कैंसर दिवस की स्थापना अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) द्वारा की गई है, यह एक अग्रणीय वैश्विक एनजीओ है| इसका प्राथमिक लक्ष्य 2020 तक कैंसर से होने वाली मौतों को कम करना है, तथा कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना एवं इसके बचाव व रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है|

6. 2017 में महिला एशिया कप की मेजबानी किस देश को सौंपी गई है?

अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (एफआईबीए) ने महिला एशिया कप और एफआईबीए अंडर-16 महिला एशिया कप की मेजबानी भारत को सौंपी है| “एफआईबीए महिला एशिया कप बेंगलुरू में 23 से 29 जुलाई के बीच खेला जाएगा। वहीं एफआईबीए अंडर-16 महिला एशिया चैम्पियनशिप 22 से 28 अक्टूबर के बीच हैदराबाद में खेली जाएगी”.

7. सोमनाथ मंदिर कहाँ पर स्थित है?

सोमनाथ मंदिर गुजरात के वेरावल बंदरगाह में स्थित है| इस मंदिर को शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला माना जाता है| इसका निर्माण स्वयं चंद्रदेव सोमराज ने किया था| महमूद ग़ज़नवी ने सन 1025 में सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था, तथा इस मंदिर की सम्पत्ति लूटकर इस मंदिर को नष्ट कर दिया था|

8. स्वराज पुस्तक के लेखक कौन है?

स्वराज पुस्तक के लेखक अरविंद केजरीवाल है| इस पुस्तक में भारतीय लोकतान्त्रिक ढाँचे में बदलाव लाने एवं वास्तविक स्वराज के लाने का रास्ता दिखाया गया है।

9. जिओ फ्लाइट 3 मिशन किस देश ने लांच किया है?

अमेरिकी सेना ने स्पेस बेस्ड इंफ्रारेड सिस्टम (एसबीआईआरएस) जिओ फ्लाइट 3 मिशन लांच किया है| इस उपग्रह को हमलों की निगरानी के डिज़ाइन किया गया है| जिओ 3 सैटेलाइट को एटलस V रॉकेट के नाम रखा गया है| यह मिसाइल चेतावनी, मिसाइल जवाबी रक्षा, ख़ुफ़िया जानकारी जुटाने, और भू-स्थानिक स्थितिजन्य जागरूकता तथा सैनिकों की सहायता की बनाई गई है|

10. दुनिया के सबसे डायनेमिक शहरों में भारत के कितने शहरों क को जगह दी गई है?

दुनिया के सबसे डायनेमिक शहरों में भारत के 6 शहरों के जगह बनाई है| इन शहरों में बेंगलोर को प्रथम स्थान पर स्थान पर रखा गया है| इस सूची में जगह बनाने वाले अन्य शहरों में हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, दिल्ली और मुंबई शामिल है| भारत के इन शहरों को प्रौधोगिकी प्ररिवर्तन के समावेश की क्षमता, जनसँख्या को तेजी समाहित करने में तथा ग्लोबल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के आधार पर चुना गया है| हैदराबाद को पांचवा, पुणे को 13वां, चेन्नई को 18वां, दिल्ली को 23वां और मुंबई को 25वां स्थान दिया गया है?

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.